अमरोहा में मनाया जा रहा अन्न महोत्सव, नोडल अफसर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
अमरोहा, अमृत विचार। जिले में आज अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके लिए नोडल अफसर मनीष चौहान गजरौला ब्लाक की ग्राम पंचायत अहरौला में स्थित राशन दुकान पर पहुंच गए। दोपहर में प्रधानमंत्री लाभार्थियों से बात करेंगे।इसकी भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। नोडल अफसर के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद हैं। …
अमरोहा, अमृत विचार। जिले में आज अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके लिए नोडल अफसर मनीष चौहान गजरौला ब्लाक की ग्राम पंचायत अहरौला में स्थित राशन दुकान पर पहुंच गए। दोपहर में प्रधानमंत्री लाभार्थियों से बात करेंगे।इसकी भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
नोडल अफसर के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद हैं। अन्न महोत्सव के दौरान कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जाएगा और प्रधानमंत्री बात भी करेंगे। दुकानों पर टैंट लगाए गए हैं और लैपटाप की व्यवस्था की गई है। जिससे लाभार्थी प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देख सके।
भारत सरकार के निर्देश पर ही अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। सभी दुकानों पर स्थानीय स्तर पर भी नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिनकी देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
