विवाहेतर संबंधों की बेदी पर बलि चढ़ते रिश्ते… प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि महिला के पति का शव एक अगस्त को भिवंडी शहर के मनकोली नाका में एक कैब में मिला था। इसके बाद …

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि महिला के पति का शव एक अगस्त को भिवंडी शहर के मनकोली नाका में एक कैब में मिला था। इसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 34 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार, महिला का पति एक ‘पावरलूम’ फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण उसकी नौकरी चली गई थी और फिर वह कैब चलाने लगा था। पति और पत्नी दोनों के विवाहेतर संबंध थे। महिला अपने पति से तलाक भी लेना चाहती थी, लेकिन पति ने उसके प्रेम संबंधों को लेकर आपत्ति जतायी। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और दो लोगों अपने पति की हत्या का काम सौंपा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्यारों ने 31 जुलाई की रात मुंबई जाने के लिए कैब बुक की और मनकोली पहुंचते ही उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। शव कार में छोड़कर वे वहां से फरार हो गए। महिला, उसके प्रेमी और उसके दोस्त को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और दोनों हत्यारों की तलाश जारी है। तीनों को 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव