मुरादाबाद: बजरंग दल ने लाजपत नगर में किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लाजपत नगर पलायन प्रकरण का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य मोहल्ले के शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए। मामले की अगुवाई कर रहे लोगों के सुर में सुर मिलाया। हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने पूर्व पार्षद विवेक शर्मा से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। लाजपत नगर पलायन प्रकरण का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य मोहल्ले के शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए। मामले की अगुवाई कर रहे लोगों के सुर में सुर मिलाया। हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने पूर्व पार्षद विवेक शर्मा से बात की और गैर समुदाय द्वारा खरीदी गई मकान की रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की।

बजरंग दल के संजय ठाकुर, रामजी, राजकमल गुप्ता और गौरव भटनागर ने मोहल्ले के लोगों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर की गंगाजल से धुलाई की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईद के दिन मंदिर परिसर को अपवित्र करने के लिए मांस के टुकड़े फेंके गए थे।

इसलिए संगठन की ओर से गंगाजल छिड़ककर परिसर का शुद्धिकरण किया गया। पूर्व पार्षद विवेक शर्मा ने कहा कि हम जन सहयोग के बल पर यहां से लोगों का पलायन रोकने में कामयाब होंगे। बहुत सारे लोग हमारे आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।

संबंधित समाचार