CAT 2021 के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे कर सकत हैं अप्लाई
CAT 2021 Registration: भारतीय प्रबंधन संस्थान ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आईआईएम कैट की आधिकारिक साइट iimcat.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए महत्वपूर्ण तारीख 1. परीक्षा के लिए आवेदन करने …
CAT 2021 Registration: भारतीय प्रबंधन संस्थान ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आईआईएम कैट की आधिकारिक साइट iimcat.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए महत्वपूर्ण तारीख
1. परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है।
2. एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 27 अक्टूबर, 2021।
3. परीक्षा आयोजित होने की तारीख 28 नवंबर, 2021 है।
4. कैट 2021 का परिणाम जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है.
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए योग्यता
1. उम्मीदवार के पास किसी भी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से प्राप्त ग्रैजुएशन की डिग्री में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
2. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट प्राप्त होगी।
3. स्नातक डिग्री अंतिम वर्ष के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जो परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
4. परीक्षा तीन सत्रों में 158 शहरों में आयोजित की जाएगी।
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए आवेदन कैसे करें
1. आईआईएम कैट की आधिकारिक साइट iimcat.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध CAT 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. पंजीकरण या लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
4. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. फॉर्म को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी लेकर अपने पास रख लें।
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 पंजीकरण शुल्क
कैट 2021 के लिए पंजीकरण कराने वाले एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य सभी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 2,200 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
इसे भी पढ़ें…
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं विदेश, वित्तीय मदद को ऐसे करें आवेदन, अदार पूनावाला बोले- 10 करोड़…
