हल्द्वानी: राखियां सुरक्षित भेजने को डाक विभाग के वॉटरप्रूफ लिफाफों की बिक्री जोरों पर
हल्द्वानी, अमृत विचार। राखियों को बारिश से बचाने के लिए डाक विभाग ने वॉटरप्रूफ लिफाफों की सेवा शुरू कर दी है। यहीं नहीं 22 अगस्त तक रविवार को भी डाकियां बांटने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ विभागीय कर्मचारियों के कार्य समय में भी बढ़ोतरी हुई है। मानसून सीजन शुरू होने के साथ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राखियों को बारिश से बचाने के लिए डाक विभाग ने वॉटरप्रूफ लिफाफों की सेवा शुरू कर दी है। यहीं नहीं 22 अगस्त तक रविवार को भी डाकियां बांटने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ विभागीय कर्मचारियों के कार्य समय में भी बढ़ोतरी हुई है।
मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही डाक विभाग भी सक्रीय हो गया है। एक तो बारिश व दूसरा कोरोना ने लोगों को एक-दूसरे से दूर कर दिया है। ऐसे में इस बार भी कई भाई-बहनों को दूर रहकर ही राखी का त्योहार मनाना पडे़गा। लेकिन लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग हर साल वॉटरप्रूफ लिफाफों में राखियां भेजने का काम करता है।
इस बार भी डाक विभाग की यह सेवा शुरू हो गई है। सहायक पोस्टमास्टर भोपाल बिष्ट ने बताया कि सेवा शुरू होने के साथ ही लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। रोजाना के 300 से अधिक वॉटरप्रूफ लिफाफे बिक रहे हैं। यहीं नहीं डाक विभाग रविवार को भी घर-घर जाकर राखियां पहुंचाने का काम कर रहा है।
22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार प्रदेशभर में मनाया जाएगा। दस रुपए के वॉटरप्रूफ लिफाफे पर पांच रुपए की टिकट लगाकर देश के हर कोने में राखी पहुंचाई जा रही है। यहीं नहीं लोगों की भीड़ देखकर डाक विभाग ने कर्मचारियों के कार्य समय में भी बढ़ोतरी की है। अब डाक विभाग का कर्मचारी शाम को 4:30 बचे की जगह 5:30 बजे तक काम करेगा।
