नैनीताल: बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए घर-घर पहुंचेगी खुराक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के बीडी पांडे महिला अस्पताल में 0 से 18 तक के बच्चों के लिए पूरक औषधि किट का वितरण किया गया। जिसका अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने उद्घाटन किया। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए गुरुवार को बीडी पांडे महिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. केएस धामी ने …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के बीडी पांडे महिला अस्पताल में 0 से 18 तक के बच्चों के लिए पूरक औषधि किट का वितरण किया गया। जिसका अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने उद्घाटन किया।

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए गुरुवार को बीडी पांडे महिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. केएस धामी ने नगर की आंगनबड़ी कार्यकर्ताओं को 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मल्टी विटामिन्स व जिंक का वितरण किया गया।

जिसका कार्यकताओं द्वारा घर-घर जाकर वितरण किया जाएगा। पूरक औषधि किट के लिए 3 ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमे 0 से 1 साल तक के बच्चों के लिए हरे रंग की किट, 1 से 10 साल तक के बच्चों के लिए पीले रंग की किट व 10 से 18 साल तक के बच्चों के लिए लाल रंग की किट बनाई गई है। जिसका वितरण हर सप्ताह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव खर्कवाल ने बताया कि पूरक औषधि किट में 3 दवाएं दी गई हैं, जिसमे पहले हफ्ते में प्रतिदिन 1 दवा का सेवन किया जाएगा। जिसके बाद दूसरे हफ्ते में दूसरी दवा का सेवन किया जाना है।

वहीं विटामिन ए सीरप केवल एक ही बार पिलाया जाएगा। इस दौरान सीएमएस वीके पुनेरा, कमल जोशी, दीप्ति धामी, डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल, डॉ. मंजू रावत, डॉ. चन्द्रा रावत आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार