फर्रुखाबाद: गंगा में उतराता मिला राजमिस्त्री का शव, सदमें में परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। बीते तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव गंगा में तैरता मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ निवासी मुरारी बीते मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे घर से अपने खेत पर गया था। परिजनों नें …

फर्रुखाबाद। बीते तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव गंगा में तैरता मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ निवासी मुरारी बीते मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे घर से अपने खेत पर गया था। परिजनों नें काफी खोजबीन की लेकिन लापता ग्रामीण का कोई सुराग नहीं लगा।

परिजनों के अनुसार लापता मुरारी की पत्नी स्मारिका को सपना आया कि उसके पिता पानी में डूब गये है। स्मारिका नें यह बात अपने चाचा जगराम को बतायी। परिजनों नें खोजबीन की। जिसके बाद मुरारी का शव बदायूँ मार्ग पर गांव के सामने तालाब में तैरती हुई मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक राजमिस्त्री का कार्य भी करता था। वह रामलीला में रावण का किरदार भी अदा करता था। परिजनों में कोहराम मच गया। दारोगा मिथलेश यादव नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार