हरदोई: जयपुरिया स्कूल में अभिभावकों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन पर लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर के लखनऊ रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल पर अभिभावकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर मेधावी बच्चों के साथ खिलवाड़ किया है। जिसके विरोध में कई दिनों से अभिभावक व छात्र स्कूल पहुंच कर अपना विरोध जता रहे हैं, जबकि स्कूल …

हरदोई। शहर के लखनऊ रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल पर अभिभावकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर मेधावी बच्चों के साथ खिलवाड़ किया है। जिसके विरोध में कई दिनों से अभिभावक व छात्र स्कूल पहुंच कर अपना विरोध जता रहे हैं, जबकि स्कूल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

अभिभावकों ने बताया कि 10वीं के मेधावी बच्चों के भविष्य के साथ साथ स्कूल प्रबंधन ने खिलवाड़ किया है। प्री-बोर्ड एग्जाम में जिन बच्चों के अंक 80 से 90% थे, रिजल्ट में उनके अंक 50 से 60% ही आये हैं, जबकि जो बच्चे राजनैतिक रसूखदार लोगों के घर के पढ़ाई में कमजोर थे उनके अंक 80 से 90% दर्शाये गए हैं। इस तरह जयपुरिया स्कूल प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर शैक्षणिक माहौल को खराब किया है, इससे बच्चों में मतभेद बढ़ रहा है।

इस बात को लेकर आक्रोशित बच्चे और अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से सवाल जवाब किया। बवाल बढ़ता देख मौके पर पुलिस पुलिस बुलाई गई। इस संबंध में जब जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य को फोन कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने काल रिसीव नही की।

संबंधित समाचार