लखनऊ: ठगी का शिकार होने बचे पूर्व डीजीपी, बैंक कर्मी बन मांगी डिटेल, मामला दर्ज
लखनऊ। आम हो या खास, साइबर अपराधी किसी के साथ भी ठगी करने से नहीं चूक रहे हैं। इस बार तो उन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को ठगने का प्रयास किया। हालांकि पूर्व डीजीपी ने जालसाज की इस हरकत को भांप लिया और उसे फटकार भी लगाई। हालांकि फटखार खाने के बाद भी शातिर …
लखनऊ। आम हो या खास, साइबर अपराधी किसी के साथ भी ठगी करने से नहीं चूक रहे हैं। इस बार तो उन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को ठगने का प्रयास किया। हालांकि पूर्व डीजीपी ने जालसाज की इस हरकत को भांप लिया और उसे फटकार भी लगाई। हालांकि फटखार खाने के बाद भी शातिर जालसाज उन्हें यही यकीन दिलाने का प्रयास करता रहा कि वह बैंककर्मी है।
दरअसल गुरुवार को बैंककर्मी बनकर एक जालसाज ने पूर्व डीजीपी का एटीएम ब्लॉक होने का झांसा देकर उनसे उनकी बैंक व कार्ड की जानकारी मांग रहा था। मामला समझते ही उन्होंने उसे फटकार लगाई और गोमतीनगर विस्तार थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जालसाज ने पूर्व डीजीपी से करीब 50 सेकेंड तक वार्ता की।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार ने बताया कि पूर्व डीजीपी गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। एक व्यक्ति ने फर्जी बैंककर्मी बनकर उन्हें फोन किया था। इस मामले में आईटी एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
