कानपुर: रिटायर फौजी से बीच सड़क पर हिस्ट्रीशीटर ने की मारपीट, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर जिले बर्रा ठाकुर चौराहा कर्रही में दबंगों ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए रिटायर फौजी को को बीच सड़क जमकर पीटा। करीब 5 मिनट तक दबंग लात-घूसों से जमकर पीटते रहे, लेकिन उनके खौफ के चलते पब्लिक बचाने का साहस तक नहीं जुटा सकी। पहले तो बर्रा थाने की पुलिस ने रिटायर …

कानपुर। कानपुर जिले बर्रा ठाकुर चौराहा कर्रही में दबंगों ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए रिटायर फौजी को को बीच सड़क जमकर पीटा। करीब 5 मिनट तक दबंग लात-घूसों से जमकर पीटते रहे, लेकिन उनके खौफ के चलते पब्लिक बचाने का साहस तक नहीं जुटा सकी। पहले तो बर्रा थाने की पुलिस ने रिटायर फौजी को टरका दिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मजबूरी में एफआईआर दर्ज की और एक भी गुंडे की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

बर्रा ठाकुर चौराहा कर्रही निवासी मनोज सिंह सेना से रिटायर हैं। रिटायर होने के बाद वह अक्सर क्षेत्र के लोगों की मदद और दबंगों का विरोध करते हैं। इसी बात को लेकर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ जिम्मी टशन रखता है। बुधवार शाम को मनोज सिंह अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक से आए दबंग जिम्मी उर्फ विकास, शिवम ठाकुर ने अपने दो अन्य साथियों का आमना- सामाना हो गया। इतने में जिम्मी अपने दबंग साथियों के साथ फौजी पर टूट पड़ा। उन्हें पहले लात-धूसों से जमकर पीटा। इसके बाद धक्का देकर गिरा दिया और पीटकर मरणासन्न कर दिया।

करीब पांच मिनट तक जमकर पीटा और धमकाते हुए कहा कि अगर थाने में शिकायत की तो समझ लेना अच्छा नहीं होगा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दबंग आए दिन इसी तरह मारपीट करके इलाके में अपनी दहशत कायम किए हुए हैं। इसके बाद भी बर्रा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है ।बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित मनोज की तहरीर पर विकास उर्फ विक्की, शिवम ठाकुर समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर गुरुवार को दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

जांच का हवाला देकर बर्रा पुलिस पहले एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। इसके बाद पीड़ित मनोज सिंह ने घटना स्थल के पास जाकर खुद एक मकान से सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को सौंपा। इसके बाद बर्रा पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ लूट, बलवा और मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

संबंधित समाचार