अभी नहीं हुआ है अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बारे में आखिरी फैसलाः अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि विदेशों से आने वालों यात्रियों का पूरी तरह टीकाकरण होना जरूरी है या नहीं इस बारे में अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने गुरुवार नियमित संवाददाता सम्ममेलन में कहा, “निश्चित रूप से इस पर गहन विचार किया जा रहा है, लेकिन …
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि विदेशों से आने वालों यात्रियों का पूरी तरह टीकाकरण होना जरूरी है या नहीं इस बारे में अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने गुरुवार नियमित संवाददाता सम्ममेलन में कहा, “निश्चित रूप से इस पर गहन विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी यह नीति प्रक्रिया की समीक्षा में है, मैं खुद से इस पर कोई फैसला नहीं लूंगी।”
व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया समन्वयक जेफ जेंट्स ने भी गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा को फिर से खोलने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसका मतलब है कि अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि अमेरिका की विदेशी यात्रियों के कोविड टीकाकरण की जरूरी करने की एक योजना बना कर रहा है।
