बरेली: एयरफोर्स सार्जेंट ने पानी की टंकी से कूद कर की आत्महत्या
बरेली, अमृत विचार। इज़्ज़तनगर स्थित एयर फोर्स स्टेशन में तैनात सार्जेंट ए सुरेश 43 ने गुरुवार की देर रात स्टेशन के अंदर बनी पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। एयर फोर्स स्टेशन के अंदर सुबह के समय गस्त करते दूसरे सार्जेंट को ए सुरेश का शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को …
बरेली, अमृत विचार। इज़्ज़तनगर स्थित एयर फोर्स स्टेशन में तैनात सार्जेंट ए सुरेश 43 ने गुरुवार की देर रात स्टेशन के अंदर बनी पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। एयर फोर्स स्टेशन के अंदर सुबह के समय गस्त करते दूसरे सार्जेंट को ए सुरेश का शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया।
सूचना पर सुबह करीब 4:00 बजे एयरफोर्स अधिकारी मौके पर पहुंचे और इज्जत नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एयर फोर्स सार्जेंट व इज्जत नगर पुलिस के सिपाहियों द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इसे भी पढ़ें…
