बाराबंकी: भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस मंगलवार को करेंगी प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी की क्रान्ति दिवस की बैठक पीएल पुनिया के आवास पर आज शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, जंगलराज, किसानो की समस्या, महंगी बिजली एवं स्थानीय समस्याओ को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी सोमवार और मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करके भाजपा से गद्दी छोड़ने की मांग करेगी। …

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी की क्रान्ति दिवस की बैठक पीएल पुनिया के आवास पर आज शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, जंगलराज, किसानो की समस्या, महंगी बिजली एवं स्थानीय समस्याओ को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी सोमवार और मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करके भाजपा से गद्दी छोड़ने की मांग करेगी।

भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के पहले दिन आगामी सोमवार को विधानसभा क्षेत्र कुर्सी में विरोध मार्च फतेहपुर बस स्टाप से बेलहरा तिराहा होते हुये फतेहपुर तहसील, विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ में सुबेहा तिराहे से हैदरगढ़ तहसील तथा सदर विधानसभा क्षेत्र में रामलीला मैदान दशहराबाग से नवाबगंज तहसील पर प्रदर्शन होगा। इसी क्रम मे आगामी 10 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद में दोपहर एक बजे भिटरिया स्थित ब्लाक कांग्रेस कार्यालय से चलकर रामसनेहीघाट तहसील तक, विधानसभा रामनगर में रामनगर चौराहा स्थित गुलशन स्टूडियो से चलकर रामनगर तहसील पर, फिर विधानसभा जैदपुर की नगर पंचायत में मुक्खिन बाजार से चल कर थाना चौराहे पर विरोध मार्च का समापन होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि समस्त विधान सभा क्षेत्र में विरोध मार्च की जिम्मेदारी मुख्यरूप से विकासखण्ड के कांग्रेस अध्यक्षो को सौपी गयी है। जिसमे सभी न्याय पंचायत के प्रभारी अपनी कमेटी सहित, विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन व संभावित प्रत्याशी भागीदारी निभाकर विरोध मार्च को सफल बनायेगे। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्यरूप से राजेन्द्र फोटोवाला, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, इन्द्रजीत रावत, जयंत गौतम, पवन यादव, चित्रा वर्मा, पुत्तू लाल वर्मा, सियाराम यादव, महेन्द्रपाल वर्मा, सुशील वर्मा व इन्द्रजीत रावत सहित दर्जनो की संख्या में कांगे्रसजन मौजूद थे।

संबंधित समाचार