बाराबंकी: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रजनापुर में एक 32 वर्षीय युवक की सदिंग्ध परिस्थितियों में शव बेर के पेड़ में लटका हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना थाना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम …

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रजनापुर में एक 32 वर्षीय युवक की सदिंग्ध परिस्थितियों में शव बेर के पेड़ में लटका हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना थाना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रजनापुर निवासी 32 वर्षीय इन्द्रेश यादव पुत्र सियाराम ट्रक ड्राइवर था।

सूत्र बताते हैं कि बीती रात शाम करीब 7 बजे पति पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई उसके बाद इन्द्रेश ने 112 पुलिस को काल किया । करीब 8 बजे 112 पुलिस पहुंची जिससे भी तकरार करके इन्द्रेश भाग गया और सुबह उसका शव बाबा ख्याम दास साहब के मन्दिर के किनारे परिसर में बेर के पेड़ से लटकता देखा गया। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी पुलिस बदोसरांय ने शव को पेंड से नीचे उतरवा कर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार