अल्मोड़ा: पुलिस ने बरामद किया चार लाख बीस हजार का अवैध लीसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। वन संपदा और खनिज पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लोधिया में एक ट्रक से चार लाख बीस हजार रुपये का अवैध लीसा बरामद किया है। लीसा तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। वन संपदा और खनिज पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लोधिया में एक ट्रक से चार लाख बीस हजार रुपये का अवैध लीसा बरामद किया है। लीसा तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को धारानौला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमरपाल पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान पर थे। अभियान के दौरान पुलिस को तेज गति से हल्द्वानी की ओर जा रहे ट्रक संख्या यूके-04-सीए-3286 पर संदेह हुआ तो उसे रोककर वाहन की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक में 280 टिन अवैध लीसा बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान चालक राजेंद्र सिंह गडिय़ा (39) पुत्र खुशाल सिंह गडिय़ा निवासी पोथिंग कपकोट से लीसे के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि आरतोला के जंगल से लीसा लेकर उसे बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि अवैध लीसे और वाहन को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ कर इस मामले में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र गोले व हिमांशु सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार