हरदोई: असलहा दिखाकर सर्राफा व्यापारी से मांगी रंगदारी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फ्लॉप हो चुकी है, यही कारण है कि शहर के दिनदहाड़े असलहे की नोक पर सर्राफा व्यापारी से रंगदारी मांगी गई। मामला कोतवाली शहर इलाके से संबंधित है। पूरे प्रकरण का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। …

हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फ्लॉप हो चुकी है, यही कारण है कि शहर के दिनदहाड़े असलहे की नोक पर सर्राफा व्यापारी से रंगदारी मांगी गई। मामला कोतवाली शहर इलाके से संबंधित है। पूरे प्रकरण का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

दरअसल शहर कोतवाली के महात्मा गांधी मार्ग स्थित वेणी माधव इंटर कालेज के सामने सर्राफा व्यापारी आशीष रस्तोगी की श्री ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। जहां बीती दोपहर करीब 2:00 बजे अभिषेक उर्फ गोल्डी नाम का युवक अपने एक अन्य साथी के साथ कार से उनकी दुकान पर आया और असलहा लहराते हुए रंगदारी मांगी।

विरोध करने पर उसने जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ गोल्डी शहर के ही सिविल लाइन का निवासी है, जो कि एक नशा मुक्ति केंद्र का कथित रूप से संचालक भी है ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज