सीतापुर: घाट नदी का जलस्तर, बढ़ा कटान का खतरा, ग्रमीणों में दहशत
सीतापुर। सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज होने से अखरी गांव के अस्तित्व को लेकर खतरा सताने लगा है। कुछ दिनों से स्थिर चल रहे जलस्तर में बीती रात्रि से कुछ कमी आई है। क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली सरयू नदी में कुछ दिनों से जलस्तर में ठहराव के बाद बीती …
सीतापुर। सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज होने से अखरी गांव के अस्तित्व को लेकर खतरा सताने लगा है। कुछ दिनों से स्थिर चल रहे जलस्तर में बीती रात्रि से कुछ कमी आई है। क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली सरयू नदी में कुछ दिनों से जलस्तर में ठहराव के बाद बीती रात्रि से जलस्तर में अचानक कमी आने के साथ कटान तेज होने से ग्रामीण दहशत में है।
कटान के बिल्कुल मुहाने पर बसे गांव अखरी और अंगरौरा के लोगों ने अपने अस्थाई आवास को सुरक्षित करने के जतन शुरू कर दिए हैं। जलस्तर कम होने से रास्ते व आवागमन सुचारू हो गया है। तेज कटान से अखरी गांव को जाने वाली सड़क की मरम्मत भी हो रही है। तो वही अखरी गांव से परम गोंडा को जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क एक बार फिर तेजी से कटने लगी है।
इस सड़क के कट जाने के बाद अखरी गांव के नजदीक सरयू की धारा पंहुच सकती है। जिससे गांव में कटान की जद में आने वाले करीब 4-5 घरों का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। इस संबंध में लेखपाल रवींद्र ने बताया कि अभी कटान की गति धीमी है। हम लोग सरयू नदी की कटान पर नजर रखे हुए हैं। कटान पीड़ितों को आवश्यक वस्तुएं व खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा चुका है।
