मुरादाबाद: टीकाकरण केंद्र पर लोगों का हंगामा, टीम से अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर में निरंकारी सत्संग भवन में चल रहे टीकाकरण केंद्र लोगों ने जमकर हंगामा काटा। धक्का मुक्की के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भी अभद्रता की। हंगामा ज्यादा बढ़ा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर 12 बजे के बाद टीकाकरण बंद कर दिया। इससे पंजीकरण कराकर आने वाले …

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर में निरंकारी सत्संग भवन में चल रहे टीकाकरण केंद्र लोगों ने जमकर हंगामा काटा। धक्का मुक्की के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भी अभद्रता की। हंगामा ज्यादा बढ़ा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर 12 बजे के बाद टीकाकरण बंद कर दिया। इससे पंजीकरण कराकर आने वाले लोगों को बिना वैक्सीनेशन के ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

निरंकारी सत्संग भवन में चल रहे टीकाकरण केंद्र पर पूर्व में पंजीकरण कराने वालों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, लेकिन गुरुवार को कुछ छात्रों की आवश्यकता के कारण वहां बिना रजिस्ट्रेशन के टीके लगा दिए थे। हालांकि उनका भी टीकाकरण करने से पहले मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था।

बिना पंजीकरण टीके लगाने की जानकारी जब शुक्रवार को लोगों को लगी तो वह बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन के टीका लगवाने के लिए पहुंच गए। उन्होंने केंद्र पर मौजूद टीम पर टीका लगवाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन टीम ने बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के टीका लगाने से मना कर। जिस पर भीड़ में शामिल लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

जो लोग पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराकर टीका लगवाने पहुंचे थे उन्हें भी टीम ने टीका नहीं लगवाने दिया। काफी देर तक धक्कामुक्की होती रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भी कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। टीम की शिकायत पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर 12 बजे के टीकाकरण का काम बंद कर दिया । टीकाकरण केंद्र बंद हो जाने के कारण पूर्व में पंजीकरण कराकर आने वाले लोगों को बिना वैक्सीनेशन के ही मायूस होकर लौटना पड़ा।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण बंद है। शुक्रवार को नगर के निरंकारी भवन में चल रहे टीकाकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या के अनुसार ही वैक्सीन आई थी। इस स्थिति में वहां मौजूद सभी लोगों को वैक्सीन लगाना संभव नहीं था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इस कारण केंद्र को समय से पहले बंद करना पड़ा।

संबंधित समाचार