हल्द्वानी: रोडवेज कर्मचारी अब व्हाट्सएप नंबर पर देंगे हाजिरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम ने मुख्यालय स्तर से सुबह-शाम की हाजिरी को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक की ओर से वाट्सएप के जरिए यह जानकारी मुख्यालय पहुंचाई जा रही है। इसमें अनुपस्थित दर्शाये जाने पर वेतन कटना तय है क्योंकि, कार्रवाई शीर्ष स्तर से होगी। इसमें अब डिपो व …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम ने मुख्यालय स्तर से सुबह-शाम की हाजिरी को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक की ओर से वाट्सएप के जरिए यह जानकारी मुख्यालय पहुंचाई जा रही है। इसमें अनुपस्थित दर्शाये जाने पर वेतन कटना तय है क्योंकि, कार्रवाई शीर्ष स्तर से होगी। इसमें अब डिपो व बाबू लेवल की सेटिंग काम नहीं आएगी।

परिवहन निगम इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसका मुख्य कारण मुख्यालय स्तर से कर्मचारियों की लापरवाही बताई जा रही है। ऐसे लापरवाह व बोझिल कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी हाजिरी वाट्सएप से लगाई जाना अनिवार्य कर दिया है। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को इन-आउट दोनों वक्त उपस्थिति दर्शानी होगी।

संबंधित समाचार