हल्द्वानी: जलभराव से निजात के लिए टीपी नगर में बनेंगे पानी सोख्ता टैंक और ट्रीटमेंट प्लांट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर को जल भराव से निजात दिलाने के लिए चार सोख्ता टैंक और ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। सामुदायिक शौचालय भी बनाया जाएगा। यह फैसला प्रशासन और जल संस्थान की टेक्नीकल टीम ने निरीक्षण के बाद लिया  गया है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और जल संस्थान ईई एसके श्रीवास्तव के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर को जल भराव से निजात दिलाने के लिए चार सोख्ता टैंक और ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। सामुदायिक शौचालय भी बनाया जाएगा। यह फैसला प्रशासन और जल संस्थान की टेक्नीकल टीम ने निरीक्षण के बाद लिया  गया है।

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और जल संस्थान ईई एसके श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में टेक्नीकल टीम ने टीपी नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि टीपी नगर में जल निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहीं, टीपी नगर में बनी नालियां कूड़े-कचरे से चोक हो गई हैं और नालियों का ढलान भी उल्टी दिशा में है इस वजह से पानी निकासी की वजह से टीपी नगर मे जमा हो जाता है।

टेक्नीकल टीम ने निरीक्षण के बाद सुझाव दिया है कि पानी निकासी के लिए इंतजाम नहीं है इसलिए पानी सोखने के लिए चार सोख्ता टैंक बनाए जाएंगे। वहीं पानी को अंडर ग्राउंड छोड़ने से पहले ट्रीट किया जाएगा, क्योंकि जमा पानी में मोबिल ऑयल व अन्य केमिकल मिले हुए हैं।

ये पानी अंडर ग्राउंड पानी को दूषित नहीं करें इसलिए ट्रीटमेंट से फिल्टर करने के बाद पानी को छोड़ा जाएगा। वहीं टीपी नगर को खुले से शौच मुक्त करने के लिए सामुदायिक शौचालय के लिए भी स्थान का निरीक्षण किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जल संस्थान को टेक्नीकल टीम की रिपोर्ट और सोख्ता व ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, प्रदीप सब्बरवाल, हरजीत चड्ढा, राजकुमार नेगी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार