कुशीनगर: भरभरा कर गिरा स्टेट बैंक के छत में लगा छज्जा, कई घायल
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के छत में लगे डेकोरेशन के लिए पीओपी प्लास्टर व प्लाई अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दौरान बैंक में मौजूद कई ग्राहक व बैंक कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बना गया। बैंक …
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के छत में लगे डेकोरेशन के लिए पीओपी प्लास्टर व प्लाई अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दौरान बैंक में मौजूद कई ग्राहक व बैंक कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बना गया। बैंक के अन्य कमरे में मौजूद शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारी मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां सभी का इलाज चल रहा है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव व कोतवाली पुलिस बैंक में मौजूद अन्य लोगों को बाहर निकाला। वहीं शाखा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुराना है। जिससे छत का प्लास्टर गिर कर डेकोरेशन में फंसा था जो आज भर भरा कर गिर गया। जिसमें किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। कुछ लोगो को हल्की फुल्की चोट है अन्य सभी सुरक्षित है।
दिव्या कुमारी बैंक कर्मचारी, श्याम सुंदर उम्र 38 वर्ष निवासी पिपरा कपूर हाटा,ममता देवी उम्र 35 वर्ष , महेंद्र गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी धरमौली, रामनिवास उम्र 41 वर्ष बाघनाथ, शीतला देवी उम्र 65 वर्ष, गोरख प्रसाद उम्र 86 वर्ष भडंगवा सभी को हल्की फुल्की चोंटे लगी जहां सभी को इलाज करा कर घर भेज दिया गया।
