बरेली: चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या
शाही, अमृत विचार। शाही थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में एक चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चौकीदार का शव फार्म हाउस के बरामदे में मिला है। पुलिस ने पूछताछ के लिये फार्म हाऊस के मालिक समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ग्राम फिरोजपुर में आदित्य चौधरी का फार्म हाऊस …
शाही, अमृत विचार। शाही थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में एक चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चौकीदार का शव फार्म हाउस के बरामदे में मिला है। पुलिस ने पूछताछ के लिये फार्म हाऊस के मालिक समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
ग्राम फिरोजपुर में आदित्य चौधरी का फार्म हाऊस है।
यहां पीलीभीत के ग्राम ऐतमनगला निवासी भगवानदास (50) फार्म हाउस पर चौकीदारी करते थे। शुक्रवार को लोगों ने फार्म हाउस के बरामदे में शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान शमा परवीन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने भगवानदास के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
वहीं आदित्य चौधरी ने बताया कि भगवान दास फार्म हाउस पर अकेला रहता था। थाना प्रभारी सौरभ प्रताप सिंह ने बताया कि हमलावार ने चाकू से चौकीदार पर कई हमले किये। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया। घटना के खुलासे के लिए टीम का गठित कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने फार्म हाऊस मालिक समेत कई संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया है।
चाकू से गोदकर अधेड़ की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक शक मालिक पर है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
