बरेली: छात्रा का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाही, अमृत विचार। शाही में एक छात्रा के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है। परिजनों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर बेटी का दूसरा नाम रखने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस युवती को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने …

शाही, अमृत विचार। शाही में एक छात्रा के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है। परिजनों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर बेटी का दूसरा नाम रखने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस युवती को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने बेटी के साथ अप्रिय घटना करने की आशंका जताई है।

कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी एक कालेज की छात्रा है। वह पढ़ाई के सिलसिले में रोजाना बरेली जाती थी। इसी दौरान कस्बे के ही दूसरे समुदाय के युवक ने उनकी बेटी की वीडियो बना ली। उसके बाद वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। एक सप्ताह पहले उनकी बेटी ने शोहदों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसको घर पर ही बैठा लिया। तीन दिन पहले छात्रा घर से सामान लेने के लिए निकली तब एक सभासद और साथियों की मदद से विशाल कुरैशी ने छात्रा का अपहरण कर लिया।

शुक्रवार को तीसरे दिन भी छात्रा की कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन घटना की जानकारी देने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं को साथ लेकर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। थाना प्रभारी सौरभ प्रताप सिंह ने परिवार को जल्द से जल्द छात्रा को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार