बरेली: एयरफोर्स स्टेशन के सार्जेंट ने पानी की टंकी से कूदकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर एक सार्जेंट ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह पानी की सप्लाई शुरू करने पहुंचे कर्मचारी ने जब जमीन पर पड़ा लहूलुहान शव देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद एयरफोर्स अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एयरफोर्स स्टेशन के एमटी विभाग में …

बरेली, अमृत विचार। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर एक सार्जेंट ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह पानी की सप्लाई शुरू करने पहुंचे कर्मचारी ने जब जमीन पर पड़ा लहूलुहान शव देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद एयरफोर्स अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

एयरफोर्स स्टेशन के एमटी विभाग में सार्जेंट ए. सुरेश (43) की तैनाती थी। वह यहां अकेले रहते थे। उनका परिवार तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहता है। गुरुवार रात किसी समय ए. सुरेश ने पानी की टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एयरफोर्स कर्मचारी गौरव बिष्ट पानी टंकी का वाल्व खोलने पहुंचे जहां सुरेश को जमीन पर लहूलुहान पड़ा देखा। जिसके बाद उसने एयरफोर्स अधिकारियों को सूचना दी। एयरफोर्स के सुरक्षा विभाग के देवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी ऊंचाई से कूदने की वजह से सार्जेंट ए सुरेश के दोनों पैर, बायां कंधा व कोहनी, पसलियां टूट गए थे। उनके बाएं कान व नाक से खून भी निकल रहा था। उनका लीवर भी फट गया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद हवाई सेवा से परिजनों तक पहुंचाया जाएगा।

पहले भी एक सर्जेंट ने की थी आत्महत्या
एक साल पहले 28 मई 2020 को ठीक इसी तरह एयरफोर्स स्टेशन परिसर में स्थित पानी की टंकी से कूदकर एक और सार्जेंट ने खुदखुशी की थी। जौनपुर जिले के चंदोका इलाके में रहने वाले प्रशांत पांडेय (28) एयरफोर्स में सार्जेंट थे। उनकी तैनाती त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन बरेली में थी। वह पत्नी सुधा पांडेय, एक बेटा और बेटी के साथ रहते थे। काफी दिनों से बीमार होने की वजह से वह डिप्रेशन में थे। जिसके चलते वह पानी की टंकी पर से कूद गए थे। सेना अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

संबंधित समाचार