रामपुर: ट्रकों की टक्कर में चालक व परिचालक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
रामपुर/स्वार,अमृत विचार। रामपुर मार्ग पर ट्रकों की आमने-सामने की भिंड़त में चालक व परिचालक की मौत हो गई। जबकि एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। सड़क …
रामपुर/स्वार,अमृत विचार। रामपुर मार्ग पर ट्रकों की आमने-सामने की भिंड़त में चालक व परिचालक की मौत हो गई। जबकि एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में अनस की मौत की खबर सुनकर उसके घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के मिलक काजी गांव निवासी अनस अली पुत्र अबरार हुसैन ट्रक चालक है। रात करीब 1 बजे परिचालक को साथ लेकर अपने ट्रक में स्ट्रोन क्रेशर से रेत खनन भरकर रामपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह माधुपुरा गांव के सामने पहुंचा सामने से आ रहा लकड़ी से लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे की सूचना मलते ही स्वार और अजीमनगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से ट्रकों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन, जब तक चालक अनस अहमद और परिचालक की मौत हो चुकी थी।
अनस की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगा दी। दुर्घटना में रामपुर की ओर से आ रहे ट्रक के चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
