यूपी: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- 2022 के चुनाव में भाजपा की हार निश्चित
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शनिवार को एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 400 सीटें जीतने की तैयारी में जुट गई है। अखिलेश ने यह बाद पार्टी कार्यालय में प्रेसवर्ता के दौरान कही। इसके …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शनिवार को एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 400 सीटें जीतने की तैयारी में जुट गई है। अखिलेश ने यह बाद पार्टी कार्यालय में प्रेसवर्ता के दौरान कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति जनता में भारी गुस्सा है। इस बार के चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है।
किसान सबसे ज्यादा परेशान
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में किसान, नौजवान गरीब सब परेशान है। किसान देश के लिए अन्न उगाता है और देश के विकास के लिए अपनी जमीन भी देता लेकिन सरकार इन्हें ठीक से मुआवजा नहीं देती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बड़े दु:ख की बात है कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान है।
अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ इससे ज्यादा मजाक कुछ और नहीं हो सकता। ये दोनों ही चुनाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों ने भाजपा को जितवाए हैं।
