इन्हें कहीं देखा हो तो पुलिस को तुरंत करें Inform, स्वतंत्रता दिवस के दिन कर सकते हैं नापाक हरकतें
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया है। लाल किले के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के लाल किला के आसपास मोस्टवांटेड आतंकवादियोंके पोस्टर चिपकाए हैं। इस पोस्टर में छह आतंकियों की फोटो लगी है। …
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया है। लाल किले के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के लाल किला के आसपास मोस्टवांटेड आतंकवादियोंके पोस्टर चिपकाए हैं।
इस पोस्टर में छह आतंकियों की फोटो लगी है। जिसमें उनका नाम, उनका पता भी लिखा हुआ है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति देश में इन आतंकियों को देखता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
दिल्ली पुलिस ने दावे के अनुसार यह छह आतंकी अलकायदा से संबंधित हैं और इनका मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये सभी आतंकी न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देशभर में आतंकी हमले करके अशांति फैलाना चाहते हैं। इनका मकसद भारत की शांति भंग करना और लोगों में डर का माहौल पैदा करना है।
सूत्रों के अनुसार यह बात भी सामने आई है कि आतंकी संगठन ड्रोन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसी के चलते दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पहले ही ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी थी। जानकारी के अनुसार खूफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ उपद्रवी राजधानी में 26 जनवरी जैसी हरकत को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।
