बाराबंकी: बेटे के साथ बाइक पर बैंक जा रही बुजर्ग महिला की गिरने से मौत
बाराबंकी। बाराबंकी जिले की रामसनेहीघाट क्षेत्र में आज शनिवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब बाइक से अपने पुत्र के साथ पेंशन निकालने बैंक जा रही वृद्ध महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। …
बाराबंकी। बाराबंकी जिले की रामसनेहीघाट क्षेत्र में आज शनिवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब बाइक से अपने पुत्र के साथ पेंशन निकालने बैंक जा रही वृद्ध महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के अंतर्गत भरा है के निकट उस वक्त हादसा हो गया जब कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के हनुमंत पुरवा निवासी लगभग 61 वर्षीय द्रोपदी पत्नी नारायण बक्स पेंशन निकलने अपने पुत्र अजय प्रताप के साथ बाइक से जा रही थी।
रास्ते में भरहेमऊ गांव के निकट अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। इसे बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित हो गई तथा बाइक चालक ने ब्रेक लगा दी जिससे अचानक बाइक पर बैठी महिला गिर गई तत्काल उसे ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर।
