सीतापुर: पानी की टंकी पर चढ़ा अर्ध विक्षिप्त, शादी को लेकर घंटों कटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर एक अर्धविक्षिप्त युवक ने घंटों हंगामा काटा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शादी का आश्वासन देकर युवक को नीचे उतारा। शनिवार की दोपहर एक अर्धविक्षिप्त युवक तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचकर हंगामा करने लगा। लोगों ने …

सीतापुर। तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर एक अर्धविक्षिप्त युवक ने घंटों हंगामा काटा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शादी का आश्वासन देकर युवक को नीचे उतारा। शनिवार की दोपहर एक अर्धविक्षिप्त युवक तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचकर हंगामा करने लगा। लोगों ने जब उसे हंगामा करते देखा तो भारी भीड़ जमा हो गयी।
पुलिस को सूचना दी गयी।

जब लोग उससे नीचे उतरने को कहते तो वह बोलता कि मेरी पहले शादी करवाओ उसके बाद उतरूंगा। जब लोग उसे उतारने के लिए ऊपर चढ़ने लगे तो वह नीचे कूदने के लिए कहने लगा। जिससे पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। लगभग एक घण्टे की मान मनौव्वल के बाद जब शादी का आश्वासन मिला तब वह नीचे आया। पुलिस ने उसके उतरने पर राहत की सांस ली। उपनिरीक्षक श्रवण यादव, महिला सिपाही राजकुमारी, ज्योति, सिपाही गौरव व ओमवीर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार