रामपुर: नवविवाहिता को गोली मारकर पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। बिलासपुर के गांव ज्वालापुर भेसिया में शनिवार की शाम पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर में जस्सी की शादी …
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। बिलासपुर के गांव ज्वालापुर भेसिया में शनिवार की शाम पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर में जस्सी की शादी कुछ दिनों पूर्व ही हुई थी। जिस महिला से उसकी शादी हुई उसके पास पूर्व पति से एक बच्चा भी है, जिसे जस्सी अपने पास नहीं रखना चाहता था। पति जस्सी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। जस्सी पत्नी के पहले पति के बच्चे को तमंचा लेकर जान से मारने आया था। उसको बचाने में पति ने पहले पत्नी के गोली मार दी।
फिर अपने सीने पर तमंचा सटाकर खुद को मार ली। गोली लगने की आवाज पर खलबली मच गई। दोनों पति पत्नी को खून से लथपथ हालत में सीएचसी पर लाया गया, तब तक जस्सी की मौत हो चुकी थी। पत्नी की सीएचसी में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। वारदात के बाद गांव में दहशत है। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि पहले पत्नी की हत्या फिर पति के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में विवेचना की जा रही है।
