बरेली कॉलेज में स्नातक में पंजीकरण आज से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में रविवार से स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीएससी व बीकॉम) ḥके पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। सुबह 8 बजे से प्रवेश पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। पोर्टल का लिंक कॉलेज की वेबसाइट पर भी जारी होगा। इस बार कॉलेज की मेरिट काफी ऊंची जाने की उम्मीद है, …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में रविवार से स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीएससी व बीकॉम) ḥके पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। सुबह 8 बजे से प्रवेश पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। पोर्टल का लिंक कॉलेज की वेबसाइट पर भी जारी होगा। इस बार कॉलेज की मेरिट काफी ऊंची जाने की उम्मीद है, क्योंकि 12वीं के सभी बोर्ड में अधिकांश छात्र पास हो गए हैं। बरेली कॉलेज ने पांच अगस्त से सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए थे।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद एक से 31 अगस्त तक स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। शासन ने भी पांच अगस्त से महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय से संबंध नौ जिलों में बरेली में सबसे बड़ा कॉलेज बरेली कॉलेज है और यहां सीटें भी काफी अधिक है।

निर्देश मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स व बीलिब में तो प्रवेश शुरू कर दिए थे, लेकिन बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश पंजीकरण शुरू नहीं किए थे। इसके पीछे की वजह नई शिक्षा नीति के तहत सभी प्रवेश लेना बताया गया। विश्वविद्यालय से स्पष्ट गाइडलाइंस न मिलने की वजह से कॉलेज प्रशासन असमंजस में था।

शनिवार को बरेली कॉलेज प्रशासन ने कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मुलाकात कर प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने की मांग की। उसके बाद कॉलेज प्रशासन ने रविवार से प्रवेश पंजीकरण खोलने का निर्णय लिया। बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वय डा. वीपी सिंह ने बताया कि छात्र https://bcbonlineadmission.com पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा बरेली कॉलेज की वेबसाइट की पर भी लिंक उपलब्ध होगा।

90 फीसदी से अधिक जाएगी मेरिट
बरेली कॉलेज में प्रतिवर्ष स्नातक में मेरिट सबसे अधिक रहती है। कई बार कटऑफ जारी होती है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक अभी तक 70 से 80 फीसदी के बीच में पहली मेरिट जारी होती थी, लेकिन इस बार कहीं अधिक मेरिट जाएगी। पहली मेरिट 90 फीसदी अंक से अधिक पर जारी हो सकती है। इसकी वजह 12वीं में अधिकांश छात्रों के अच्छे अंकों से पास होना भी है।

स्नातक में सीटों की संख्या

  • बीए-1840
  • बीकॉम-1040
  • बीएससी गणित-880 सीट
  • बीएससी जीव विज्ञान- 720

बीकॉम ऑनर्स में दो दिनों में 73 पंजीकरण
बरेली कॉलेज ने स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच अगस्त से पंजीकरण शुरू किए हैं। दो दिन में काफी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि पंजीकरण 15 अगस्त तक होने हैं। यहां भी सीटों से अधिक पंजीकरण होने पर मेरिट जारी की जा सकती है। प्रवेश समन्वयक ने बताया कि बीबीए में 220 सीटें, जिसमें अब तक 72 पंजीकरण हो चुके हैं।

इसी तरह से बीसीए में 140 सीटों के सापेक्ष 51, बीकॉम ऑनर्स के 160 सीटों के सापेक्ष 73 और बीलिब की 40 सीटों के सापेक्ष दो पंजीकरण हुए हैं। इसके अलावा डिप्लोमा इन फोटोग्राफी और डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन में एक-एक पंजीकरण हुआ है।

संबंधित समाचार