आज का राशिफल | 08 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज दूसरों की मदद करके आपके मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी की सलाह से आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। कोई भी निर्णय अकेले लेने से बचें। नये काम में कुछ बाधायें लगी रहेंगी। अपनी उन्नति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। वृष राशि आज फोन के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। …

मेष राशि

आज दूसरों की मदद करके आपके मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी की सलाह से आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। कोई भी निर्णय अकेले लेने से बचें। नये काम में कुछ बाधायें लगी रहेंगी। अपनी उन्नति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।

वृष राशि

आज फोन के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पदोन्नति के लिये प्रयास करने के लिये उत्तम समय है। बच्चों को करियर के लिये परामर्श दे सकते हैं। पर्यटन सम्बन्धी व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे।

मिथुन राशि

आज किसी परिचित व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। घरेलू सामान खरीदने के लिये मार्केट जा सकते हैं। धन खर्च करने में कंजूसी न करें वरना उपहास झेलना पड़ेगा। दिनचर्या प्रारम्भ करने से पहले माता-पिता का आशीवार्द अवश्य लें।

कर्क राशि

आज विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बुद्धिमान मनुष्यों की संगत प्राप्त होगी। आपके स्वास्थ्य में आ रही बाधा दूर होगी। बहुमूल्य उपहार आपको प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज चुनौतियों का सामना डटकर करें। जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम वासना पर नियन्त्रण रखें। जल्दबाज़ी में किये गये कार्य बुरी तरह बिगड़ सकते हैं। ईश्वर उपासना करने से मन शान्त होगा।

कन्या राशि

आज आपकी सलाह से दूसरों को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नव विवाहित जातक फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। आपके सम्पर्क दायरे में बढ़ोतरी होगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। परिवार के सदस्य आपका मनोबल बढ़ायेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

तुला राशि

आज आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे का काफी ध्यान रखेंगे। परिजनों के साथ प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

वृश्चिक राशि

आज दोस्तों के साथ वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों को अहंकार और ईर्ष्या की भेंट न चढ़ने दें। विद्यार्थी नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। समय पर काम पूरे करने की कोशिश करें। प्रियजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

धनु राशि

आज कब्ज और बवासीर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहेंगे। यदि आप आज कोई गलती करते हैं तो उसके परिणाम भविष्य में बहुत खराब हो सकते हैं। अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें।

मकर राशि

आज बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रेस्टोरेन्ट व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ अपना सुख-दुख बांटेंगे।

कुंभ राशि

आज गर्मी और बरसात के कारण एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। जॉब में बदलाव को लेकर मन कुछ शंकित रहेगा। अपनी प्रतिभा पर विश्वास बनाये रखें। रिटेल व्यवसायियों के लिये दिन शुभ है।

मीन राशि

आज दोपहर के बाद आपके काम अचानक से बनते हुए प्रतीत होंगे। रुका हुआ कमीशन आपको प्राप्त होने वाला है। मित्रों के साथ निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। बच्चों की गलत आदतों से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पैतृक कारोबार में उन्नति होगी।