Terrorism Financing Cases: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों में मारे छापे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में रविवार को जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों में 40 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से एनआईए अधिकारियों ने जमात-ए-इस्लामी के कुछ धर्मार्थ ट्रस्टों के कार्यालयों और इसके सदस्यों के …

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में रविवार को जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों में 40 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से एनआईए अधिकारियों ने जमात-ए-इस्लामी के कुछ धर्मार्थ ट्रस्टों के कार्यालयों और इसके सदस्यों के आवासों पर छापे मारे।

केंद्र ने आतंकवादियों के साथ संबंध रखने के मामले में जमात-ए-इस्लामी संगठन को 2019 में प्रतिबंधित कर दिया था। एनआईए ने छापे की कार्रवाई आज तड़के करीब पांच बजे शुरू की। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर, बड़गाम, गंदेरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपुर, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा और कुलगाम में छापे मारे गए।

उन्होंने कहा, “जम्मू डिवीजन में रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और राजौरी जिलों में छापे मारे गये।” सूत्रों ने बताया कि ये छापे जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की गतिविधियों की जांच करने के लिए मारे गए।

संबंधित समाचार