प्रतापगढ़: पाक पीएम से जुड़ी याचिका पर 26 अगस्त को होगी यूपी के कोर्ट में सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत आने वाले 26 अगस्त को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े एक याचिक पर सुनवाई करेगी। यह याचिका पाक पीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर लगाई गई है। दरसअल पाक पीएम खिलाफ प्रतापगढ़ की कोर्ट में एक आपराधिक मामला दर्ज की गई थी, …

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत आने वाले 26 अगस्त को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े एक याचिक पर सुनवाई करेगी। यह याचिका पाक पीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर लगाई गई है। दरसअल पाक पीएम खिलाफ प्रतापगढ़ की कोर्ट में एक आपराधिक मामला दर्ज की गई थी, इस याचिका के माध्यम से पाकिस्तान में हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ करते हुए भगवान गणेश के मंदिर को नष्ट करने की अनुमति देने के लिए पाक पीएम इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी।

मामले के शिकायतकर्ता, एक वकील और अखिल भारतीय ग्रामीण बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला हैं। इन्होंने पाक पीएम पर आरोप लगाया है कि भारत के सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने के लिए एक अनियंत्रित भीड़ द्वारा मंदिर को कथित रूप से नष्ट किया गया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इस अपराध में अपराधियों के साथ इमरान खान का भी हाथ शामिल था, क्योंकि उनकी पार्टी के एक नेता ने मंदिर को नष्ट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ शुरू किए गए शीत युद्ध का हिस्सा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सिविल जज लालगंज ललिता यादव ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने और शिकायत की सुनवाई की जांच के लिए 26 अगस्त की तारीख तय की।

संबंधित समाचार