उन्नाव: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्मा खेड़ा में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही परिवारिक लोगों का आरोप है कि हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। फिलहाल अब इसका फैसला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। …
उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्मा खेड़ा में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही परिवारिक लोगों का आरोप है कि हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। फिलहाल अब इसका फैसला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुरवा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रम्मा खेड़ा निवासी अशोक गौतम पंडित संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकने से मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की सुबह अशोक गौतम उर्फ पंडित के घर के पास ही एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद से अशोक शराब का लती हो गया था और वह घर पर अकेला ही रहता था 3 पुत्र है जो कि बाहर रहते हैं। पुरवा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
