लखनऊ: नाबलिग लड़की से दुष्कर्म, वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र इलाके में एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। पीड़ित परिजन दो दिन से थाने-चौकी के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया। हैरत की बात यह कि जिस मामले को दर्ज करने में पुलिस …
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र इलाके में एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। पीड़ित परिजन दो दिन से थाने-चौकी के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया। हैरत की बात यह कि जिस मामले को दर्ज करने में पुलिस दो दिन से टाल मटोल कर रही थी।
उसी मामले को दर्ज करने के दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी गुलाबुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल थानाक्षेत्र के पीली कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि इलाके में ही रहने वाले गुलाबुद्दीन ने झोपड़ी में उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान परिजनों को मामले की जानकारी देने पर उसने परिजनों को जान से मारने की धमकी भी युवती को दी।
युवती इस बात से डर गई। लिहाजा आरोपी उसके साथ अक्सर गलत काम करने लगा। 6 अगस्त को भी आरोपी ने ऐसी हरकत की। परिजनों को मामले की जानकारी के बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
