बाराबंकी: मौलाना कल्बे जव्वाद का बड़ा बयान, कहा- सियासी लोगों पर कोविड का…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शहर के कर्बला सिविल लाइन्स में कलीज मेंहदी की याद में आयोजित चालीसवें में खिताब करते हुए आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी कहा कि इंसानों के लिये कानून बनाने का हक सिर्फ खालिके इंसान को है, जो खालिक है वही मालिक है परवर दिगार के अलावा कोई …

बाराबंकी। शहर के कर्बला सिविल लाइन्स में कलीज मेंहदी की याद में आयोजित चालीसवें में खिताब करते हुए आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी कहा कि इंसानों के लिये कानून बनाने का हक सिर्फ खालिके इंसान को है, जो खालिक है वही मालिक है परवर दिगार के अलावा कोई खालिक नहीं, औरतों को जितना हक़ इस्लाम से मिला किसी और मजा़हिब से नहीं, जहां मोहब्बत व अदावत ग़ालिब आ जाती है वहां इंसाफ की मौत हो जाती है।

उन्होंने दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त कर इस्लामिक शरीयत के मुताबिक शादियां करने और दहेज को खत्म करने के मूवमेन्ट को मोहर्रम जैसे महीने से पहले शुरू करके एक नया समाज विरोधी लालची लोगो में हड़कंप मचा दिया है। मुज़फ्फर इमाम, महदी नक़वी, हाजी सरवर अली करबलाई व ममदू जैदी ने भी नज़रानये अक़ीदत पेश किया। ज़मीर अली जैदी ने अपने बेहतरीन अन्दाज़ में सोज़ख़ानी पेश की। मजलिस का आगाज तिलावत ए कलाम ए इलाही से मौलाना हिलाल अब्बास ने किया।

निजामत के फ़राएज़ डा रज़ा मौरानवी ने अंजाम दिये। बाद में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होने कहा कि मोहर्रम के कार्यक्रम और सभी धार्मिक कार्यक्रमो पर पाबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सियासी पार्टियों को कोविड नियमो के तहत रैली और प्रदर्शन करने की छूट है। लेकिन धार्मिक कार्यक्रम करने से कोरोनॉ फैलने का खतरा बढ़ जाता है। तो इसका मतलब ये है कि सियासी लोगो पर कोवीड हमला नही करता है? बल्कि सिर्फ धार्मिक लोगों पर ही कोवीड हमला करता है ?

क्योंकि कोवीड की सारी दोस्ती सिर्फ राजनैतिक पार्टियों से है और धार्मिक लोगों से इसकी दुश्मनी है। अभी अखिलेश यादव ने हजारों लोगो के साथ रैली निकाली और गृह मंत्री अमित शाह ने 50 हज़ार से ज़्यादा लोगो के साथ रैली की। तो क्या मंदिर,मस्जिद गिरिजाघर समेत हर धर्म पर पाबंदी क्यों। और सियासी रैली में पचास हज़ार लोग जमा हो। इस पर क्यों नही पाबंदी लागई जाती है। उन्होंने आगे कहा मोहर्रम में ताज़िये रखने और कोवीड नियमो के तहत उठाने की इजाजत दी जायेगी।

संबंधित समाचार