बरेली: बारिश ने उड़ाया शहर की बिजली का फ्यूज
बरेली, अमृत विचार। शहर में रविवार की शाम झमाझम बारिश हुई और बिजली भी कड़की। इससे बिजली सप्लाई का फ्यूज उड़ गया। बारिश थमने के बाद बिजली सुचारू हुई। सुभाष नगर, किला और हरुनगला कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में लोकल फाल्ट से बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का …
बरेली, अमृत विचार। शहर में रविवार की शाम झमाझम बारिश हुई और बिजली भी कड़की। इससे बिजली सप्लाई का फ्यूज उड़ गया। बारिश थमने के बाद बिजली सुचारू हुई। सुभाष नगर, किला और हरुनगला कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में लोकल फाल्ट से बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद लो वोल्टेज की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।
बरसात शुरू होते ही बिजली विभाग की हकीकत भी सामने आने लगी है। रविवार की शाम को बारिश के चलते शहर के सभी उपकेंद्र में फाल्ट न होने हो, इसके लिए शटडाउन ले लिया था। हालांकि उसके बाद भी फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर लाइनें टूट गईं। कई फीडर ट्रिप हो गए। कई इलाकों में रात तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। कई सब स्टेशनों के हेल्पलाइन नंबर तक भी नहीं उठे।
इन इलाकों में बिजली कटौती
हरुनगला फीडर से जुड़े सेटेलाइट, पुराना शहर, कुतुबखाना फीडर से जुड़ा सिविल लाइंस, बिहारीपुर समेत कई जगह पर फाल्ट होने से लोगों को दिक्क्त का सामना करना पड़ा। किला उपकेंद्र के बाकरगंज, किला, गढ़ी मोहल्ला, कटघर, जसोली में बारिश के चलते बिजली कटौती की गई। देर रात तक कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में जुटे रहे। किला उपकेंद्र के बड़ा बाजार और जकाती मोहल्ले में करीब तीन घंटे से अधिक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए।
