टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, खेलों के दौरान कोविड-19 के 458 नए मामले आए सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने सोमवार को कोविड-19 के 28 नए मामलों की घोषणा की लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया और आयोजकों के अनुसार रविवार को समाप्त हुए इन खेलों के दौरान कोविड-19 के कुल 458 मामले सामने आए। नए मामलों में 13 …

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने सोमवार को कोविड-19 के 28 नए मामलों की घोषणा की लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया और आयोजकों के अनुसार रविवार को समाप्त हुए इन खेलों के दौरान कोविड-19 के कुल 458 मामले सामने आए। नए मामलों में 13 ठेकेदार और छह खेलों से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा छह स्वयंसेवक, टोक्यो 2020 के दो कर्मचारी और एक मीडियाकर्मी भी संक्रमित पाया गया। इनमें से 21 जापान के निवासी हैं।

ओलंपिक के दौरान इन खेलों से जुड़े जितने मामले सामने आये उनमें से 307 जापान के निवासी थे। खेल शुरू होने लेकर समापन तक जो 458 मामले सामने आये उनमें 29 खिलाड़ी भी शामिल हैं। खेलों के दौरान विदेशों से कुल 42711 मान्यता प्राप्त लोग जापान पहुंचे थे। इनमें खिलाड़ी, अधिकारी, मीडियाकर्मी आदि शामिल हैं।

महामारी के बावजूद टोक्यो ने सफल ओलंपिक खेलों का आयोजन किया। इनका समापन रविवार को रंगारंग समारोह के साथ हुआ। अमेरिका ने 39 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। चीन 38 स्वर्ण लेकर दूसरे जबकि जापान रिकार्ड 27 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर ओलंपिक खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें….

Tokyo Olympics 2020: खिलाड़ियों की जागी उम्मीद, पेरिस में प्रतिस्पर्धा ही नहीं मस्ती भी होगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव