बरेली: पेन्ड्रॉल क्लिप मामले में एक और सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। 20 हजार पेन्ड्रॉल क्लिप चोरी के मामले में आरपीएफ ने एक और सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओम प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया। देहरादून से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे एक महीना पहले भी रिटायर पकड़े गए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ सीबी गंज …
बरेली, अमृत विचार। 20 हजार पेन्ड्रॉल क्लिप चोरी के मामले में आरपीएफ ने एक और सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओम प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया। देहरादून से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे एक महीना पहले भी रिटायर पकड़े गए।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ सीबी गंज दिनेश लोहानी ने पूरे मामले में ओम प्रकाश के नाम का खुलासा किया था। ओम प्रकाश भी बीती 31 जुलाई को रिटायर हुए था। बता दें कि सी बी गंज से चोरी पेन्ड्रॉल क्लिप इफको आंवला की प्राइवेट साइट से बरामद किए गए थे। जिसमें ठेकेदार की मिलीभगत भी से रिटायर एस एस ई ने इफको में लाइन की मरम्मत के बहाने पेन्ड्रॉल क्लिप वहां रखवा दिए थे। अब तक इस मामले में माल धोने वाले ट्रक को सीज करने के साथ ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है।
