बदायूं: जमीन के विवाद ने लिया हिंसक मोड़, पहले चले लाठी-डंडे फिर हुई फायरिंग, दो को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दातागंज, अमृत विचार। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गावं बिरिया डांडी में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद बात लाठी-डंडे चलने तक आ गई और फायरिंग तक हो गई। एक पक्ष के युवक के सिर में गोली लगी। दूसरे पक्ष का युवक भी गोली लगने से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य …

दातागंज, अमृत विचार। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गावं बिरिया डांडी में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद बात लाठी-डंडे चलने तक आ गई और फायरिंग तक हो गई। एक पक्ष के युवक के सिर में गोली लगी। दूसरे पक्ष का युवक भी गोली लगने से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। गांव में तनाव के चलते पुलिसबल तैनात किया गया है। एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ और कोतवाल ने गांव जाकर स्थिति का जायजा लिया।

सोमवार शाम लगभग पांच बजे गांव बिरिया डांडी में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया और गोली चल गई। एक पक्ष के श्रीराम पुत्र हेमराज के सिर में गोली लगी। दूसरे पक्ष के सत्यपाल पुत्र राम लड़ैते घायल हो गए। दोनों घायलों को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना मिलने पर सीओ बल्देव सिंह घायलों से जानकारी करने पहुंचे। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करके कोतवाली में पुलिसकर्मियों की बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी कोतवाल ओमपाल सिंह ने बताया कि घटना में दो लोगों के गोली लगी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज