बरेली: जमीन खरीद में 10 करोड़ रुपये की स्टांप शुल्क चोरी का शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी क्षेत्र के 82 फुटा रोड स्थित कई हेक्टेयर भूमि को 10 रुपये के स्टांप पेपर पर करोड़ों रुपये में बेचने के प्रकरण की जांच तेज हो गयी है। जमीन खरीद में करीब 10 करोड़ रुपये के स्टांप शुल्क की चोरी करने का अनुमान है। मामले में कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई …

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी क्षेत्र के 82 फुटा रोड स्थित कई हेक्टेयर भूमि को 10 रुपये के स्टांप पेपर पर करोड़ों रुपये में बेचने के प्रकरण की जांच तेज हो गयी है। जमीन खरीद में करीब 10 करोड़ रुपये के स्टांप शुल्क की चोरी करने का अनुमान है। मामले में कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। एसडीएम राजेश चंद्र और तहसीलदार बहेड़ी भी जांच पड़ताल में जुटे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय ने दोनों अधिकारियों को नगरपालिका से जमीन का नामांतरण कराने के लिए लगाए गए कागजातों में 10 रुपये के स्टांप को निकलवाने के निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि जमीन का नामांतरण जमीन खरीद के स्टांप की फोटो के बिना नहीं हो सकता है।

बीते शनिवार को बहेड़ी में हुए तहसील दिवस में जमीन की खरीद में करोड़ों रुपए के स्टांप शुल्क चोरी का प्रकरण सामने आया था। जिलाधिकारी ने कई अधिकारियों को प्रकरण की जांच करने के लिए लगाया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व भी मामले की तह तक जाने के लिए यह जांच कर रहे हैं कि किस तरह से 10 रुपये का स्टांप सबूत के तौर पर जुटाया जाए, जिस पर जमीन की खरीद की गयी। स्टांप या उसकी नकल मिलने पर ही पूरा फर्जीवाड़ा एकाएक सामने आ जाएगा। उसे सबूत मानते हुए ही प्रशासन जमीन खरीदने वाले पर स्टांप शुल्क चोरी के आरोप में जुर्माना लगा सकता है। इसके साथ स्टांपवाद भी दायर किया जाएगा।

एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि जो जमीन बेची गयी थी, उसमें सरकारी भूमि नहीं है। अभी तक की जांच में यही मालूम पड़ा है। एसडीएम बहेड़ी व तहसीलदार को जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रकरण काफी बड़ा है। कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। उनकी भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गयी है।

82 फुटा रोड पर एक और कालोनी 10 रुपये के स्टांप पर बन रही
82 फुटा रोड पर एक और कालोनी 10 रुपये के स्टांप पर बन रही है। कालोनाइजरों ने 10 रुपये के स्टांप पर कई हेक्टेयर भूमि खरीदी और प्लाटिंग शुरू कर दी। इसकी शिकायत भी अधिकारियों तक पहुंची है। बताते हैं कि सस्ते में जमीनें खरीद कर कालोनाइजर 30 से 40 हजार रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

बरेली: जिले के पौने पांच लाख किसानों की सम्मान निधि जारी

संबंधित समाचार