बरेली: एलएलबी में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परास्नातक प्रवेश परीक्षा के साथ ही एलएलबी में प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी। पिछले तीन सालों से मेरिट के आधार पर प्रवेश हो रहे थे। बरेली कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों की आपत्ति के बाद प्रवेश समिति …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परास्नातक प्रवेश परीक्षा के साथ ही एलएलबी में प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी। पिछले तीन सालों से मेरिट के आधार पर प्रवेश हो रहे थे। बरेली कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों की आपत्ति के बाद प्रवेश समिति ने प्रवेश परीक्षा की अनुमति दी है।

एलएलबी त्रिवर्षीय में विश्वविद्यालय द्वारा 2017 तक परीक्षा से ही प्रवेश होते थे। तत्कालीन कुलपति ने 2018 में मेरिट के आधार पर प्रवेश परीक्षा का निर्णय लिया था। इसके बाद 2019 और 2020 में भी बिना परीक्षा के प्रवेश हुए। एलएलबी में उम्र की सीमा खत्म होने पर कई छात्र नेताओं ने एलएलबी में ही प्रवेश ले लिया। प्रवेश के दौरान कई तरह के फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर भारांक हासिल कर प्रवेश के मामले भी पकड़े गए। सबसे ज्यादा दिक्कतें बरेली कॉलेज में हुईं। इसी के चलते बरेली कॉलेज ने सीधे मेरिट से प्रवेश को लेकर अपनी आपत्ति विश्वविद्यालय में दर्ज कराई। जिसके बाद प्रवेश समिति की बैठक में एक बार फिर से परीक्षा से प्रवेश का निर्णय लिया गया।

31 अगस्त के बाद ही होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय द्वारा एमएससी, एलएलएम व अन्य पाठ्यक्रम में परीक्षा से ही प्रवेश लिए जाते हैं। इसी के साथ एलएलबी की प्रवेश परीक्षा होगी। इस बार प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसिलिंग नहीं होगी बल्कि मेरिट के आधार पर ही महाविद्यालय प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा छात्र भी अपनी सुविधा के अनुसार प्रवेश ले सकेगा। परास्नातक प्रवेश परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही इसकी सूचना जारी की जाएगी। हालांकि प्रवेश परीक्षा 31 अगस्त के बाद ही होगी, क्योंकि 31 अगस्त से पहले स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम नहीं आ पाएगा।

एलएलएम की 100 सीटें
विधि संकायाध्यक्ष डा. अमित सिंह ने बताया कि एलएलबी प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षा के बाद प्रवेश लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय से संबंद्ध दो एडेड कॉलेज में एलएलबी की करीब 700 सीटें हैं और निजी महाविद्यालयों में 1500 हैं। प्रवेश के लिए स्नातक में 45 फीसदी अंक होने चाहिए। एलएलएम की विश्वविद्यालय परिसर व तीन महाविद्यालयों में मिलाकर कुल 100 सीटे हैं। बीए एलएलबी में बिना परीक्षा के ही प्रवेश होंगे।

संबंधित समाचार