बलिया: प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने लिया कटान क्षेत्र का जायजा, अधिकारियों से की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार की शाम गंगापुर व रामगढ़ में बने स्परों व कटान क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्परों पर हो रहे बैक रोल को रोकने के लिए् अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रिवेटमेंट कार्यो को भी देखा। इसके बाद स्पर संख्या 26. 900 किमी …

बलिया। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार की शाम गंगापुर व रामगढ़ में बने स्परों व कटान क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्परों पर हो रहे बैक रोल को रोकने के लिए् अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रिवेटमेंट कार्यो को भी देखा।

इसके बाद स्पर संख्या 26. 900 किमी पर अधूरे पड़े कार्यो की स्थिति के बारे में विभाग के अधिकारियों से पूछा। निर्देश दिए कि 24 घंटे प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जाए। एनएच-31 की सुरक्षा में कोई ढिघ्लाई नहीं होनी चाहिए। इस दौरान विधायक सुरेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार