लखनऊ: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। निगोहां थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक एक शॉपिंग मॉल नौकरी करता था। पेड़ के पास में ही शराब की बोतल, खाली ग्लास, सिगरेट की डिब्बी और खाने का सामान पड़ा हुआ था। अभय के पिता का आरोप है कि हत्या करके शव को पेड़ से …

लखनऊ। निगोहां थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक एक शॉपिंग मॉल नौकरी करता था। पेड़ के पास में ही शराब की बोतल, खाली ग्लास, सिगरेट की डिब्बी और खाने का सामान पड़ा हुआ था। अभय के पिता का आरोप है कि हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।

निगोहां थाने के पीछे खाली पड़े मैदान में मंगलवार सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामल दकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर उसके परिवारजन को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे भगवानपुर गांव निवासी मनोज शुक्ला ने शव की शिनाख्त बेटे अभय के रूप में की। उन्होंने बताया कि बेटा कृष्णानगर स्थित फिनिक्स शॉपिंग माल में नौकरी करता था। सोमवार सुबह 10 बजे नौकरी पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात में घर लौटा ही नहीं था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। सुबह पुलिस ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी।

मनोज ने बेटे की हत्याकर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नंद किशोर ने बतया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मनोज ने बताया कि रात नौ बजे बेटे ने उनके पास फोन किया था कि वह सोमवार को घर नहीं आएगा। वह दोस्तों के घर पर ही ठहरेगा।

इसके बाद देर रात घर वालों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ मिला। मनोज ने बताया कि दोस्तों ने ही शराब पीने के बाद बेटे की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

संबंधित समाचार