यूपी: सीएम योगी ने कहा- तीसरी लहर में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की होगी बड़ी भूमिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए भाजपा ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में पहला प्रशिक्षण वर्ग इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को हुआ। जिसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में इन स्वयं सेवकों की भूमिका बेहद अहम होगी। …

लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए भाजपा ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में पहला प्रशिक्षण वर्ग इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को हुआ। जिसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में इन स्वयं सेवकों की भूमिका बेहद अहम होगी। उन्हें संपूर्ण सेवाभाव के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।

सेवा ही संगठन अभियान के तहत शुरू किए गए इस कार्यक्रम में पार्टी पूरे प्रदेश में दो लाख स्वयंसेवक तैयार करने की तैयारी में है। शहरी क्षेत्र के हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर एक-एक महिला पुरुष स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे। जिन्हें कोरोना से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि और प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस अभियान की शुरूआत की।

इस अभियान में जिला व मंडल स्तर पर भ्ज्ञी तीन सदस्यीय टीम बनाई जाएगी। जिसमें एक महिला, एक युवा और एक डॉक्टर को शामिल किया जाएगा। पार्टी ने प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को इस अभियान का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, डॉ. मनोज मिश्र, कामेश्वर मिश्र और मांगीलाल चौधरी को सह प्रभारी बनाया है।

संबंधित समाचार