लखनऊ: पॉक्सो एक्ट की आरोपित महिला गिरफ्तार, नाबालिक से की थी अश्लील हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नाबालिक लड़के से अश्लील हरकत और उसके गुप्तांग पर लात मारने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी गिरफ्तारी आईजी रेंज कार्यालय से की गई है। दरअसल आरोपित महिला आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के पास मंगलवार को पीड़ित लड़के के घरवालों के खिलाफ धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाने आई थी। …

लखनऊ। नाबालिक लड़के से अश्लील हरकत और उसके गुप्तांग पर लात मारने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी गिरफ्तारी आईजी रेंज कार्यालय से की गई है। दरअसल आरोपित महिला आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के पास मंगलवार को पीड़ित लड़के के घरवालों के खिलाफ धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाने आई थी। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पाक्सो एक्ट की आरोपित महिला ने मंगलवार दोहपर में आईजी के कार्यालय में पीड़ित के खिलाफ फर्जी मारपीट और धमकी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की फरियादी बनकर पहुंची थी। आइजी रेंज ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ मलिहाबाद थाने में पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज पहले से ही दर्ज था।

गांव में ही रहने वाले एक पड़ोसी का लड़का उम्र करीब आठ वर्ष बीते एक अगस्त को नेहा के घर गया था। वहां पर वह टीवी देखते हुए वह सो गया था। इस बीच नेहा ने बच्चे के साथ अश्लील हरकत की थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर लात भी मारा भी था। जिससे उसे गंभीर चोट लग गई थी। जिसके चलते वह एक अस्पताल में कई दिन तक भर्ती भी था। सात अगस्त को बच्चे के पिता ने आरोपित महिला खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार को महिला ने बच्चे के परिवारीजनों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र लेकर कार्यालय आयी थी। मामले में इंस्पेक्टर मलिहाबाद से बात की गई। जानकारी होते ही उसे कार्यालय में कार्य कर रही महिला पुलिस कर्मियों की मदद से पकड़ कर बैठा लिया गया। इसके बाद मलिहाबाद थाने से महिला पुलिस कर्मियों को बुलाकर महिला को तत्काल गिरफ्तार करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार