गोरखपुर: सरकार की जनविरोधि नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ओर से ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान के तहत शहर में पदयात्रा निकाली गई। इसमें महंगाई, भाजपा की जनविरोधी नीति, तानाशाही जैसे मुद्दे शामिल किए गए हैं। गोरखपुर में टाउन हॉल से निकली पदयात्रा का महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गोरखपुर जनपद के प्रभारी …

गोरखपुर। मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ओर से ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान के तहत शहर में पदयात्रा निकाली गई। इसमें महंगाई, भाजपा की जनविरोधी नीति, तानाशाही जैसे मुद्दे शामिल किए गए हैं। गोरखपुर में टाउन हॉल से निकली पदयात्रा का महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गोरखपुर जनपद के प्रभारी अमरेंद्र प्रताप मल्ल, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस केे उपाध्यक्ष व गोरखपुर मंडल केे प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह व अन्य काग्रेस केे पदाधिकारियों ने नेतृत्व किया।

गोरखपुर के टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा से कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल कर कोतवाली, विजय चौक होते हुए गोलघर स्थित इंद्रा गांधी की प्रतिमा पर समापन किया। पदयात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मौजूदगी दिखाई। जनपद के प्रभारी अमरेंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण देश की जनता त्रस्त हो गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता हिसाब बराबर करने का काम करेगी।

गोरखपुर मंडल केे प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि आसमान छूती कीमतों से आम आदमी परेशान है। ऐसी सरकार बदलने का वक्त आ गया है। कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। गरीब आदमी आज परेशान है। लोगों के रोजगार चले गए हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार देश में झूठ फैला रही है। जनता जान चुकी है कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई है तभी महंगाई बढ़ी है। कोंग्रेस की सत्ता आने पर युवाओं को बेरोजगारी, लोगों को अराजकता, भ्रस्टाचार, और महंगाई से मुक्ति दिलाने का काम क्या जाएगा।

संबंधित समाचार