मिर्जापुर: नवजात का सड़क पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के हलिया थाना के गेट से लगभग दो सौ मीटर दूर पर नरेश सोनकर के घर के सामने सोमवार की सुबह एक प्लास्टिक की बोरी में नवजात शिशु के शव को किसी ने सड़क पर फेंक दिया। सुबह नरेश ने घर के सामने बोरी देखकर उसे खोला तो देखा कि नवजात शिशु …
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के हलिया थाना के गेट से लगभग दो सौ मीटर दूर पर नरेश सोनकर के घर के सामने सोमवार की सुबह एक प्लास्टिक की बोरी में नवजात शिशु के शव को किसी ने सड़क पर फेंक दिया। सुबह नरेश ने घर के सामने बोरी देखकर उसे खोला तो देखा कि नवजात शिशु का शव बोरी में पड़ा हुआ है।
नवजात शिशु के शव मिलने की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और नवजात शिशु के शव मिलने के संबंध में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। नवजात शिशु के मिलने से सनसनी फैल गई।
नवजात शिशु के शव मिलने की जानकारी पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पंहुच गई। नरेश सोनकर से नवजात शिशु के शव के संबंध में तहरीर लेकर नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के कार्रवाई करने के लिए जुट गई है, लेकिन नवजात शिशु का शव कैसे यहां पहुचां।
