बदायूं: दो पक्षों में हुई फायरिंग में घायल युवक की मौत
बदायूं, अमृत विचार। थाना दातागंज क्षेत्र के गांव विरिया डांडी में सोमवार को दो पक्षों में हुई फायरिंग हुई थी। जिसमें घायल एक युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार को गांव निवासी सत्यपाल पुत्र रामलड़ैते और श्रीराम शाक्य पुत्र हेमराज शाक्य के …
बदायूं, अमृत विचार। थाना दातागंज क्षेत्र के गांव विरिया डांडी में सोमवार को दो पक्षों में हुई फायरिंग हुई थी। जिसमें घायल एक युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
सोमवार को गांव निवासी सत्यपाल पुत्र रामलड़ैते और श्रीराम शाक्य पुत्र हेमराज शाक्य के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। एक गोली श्रीराम शाक्य पुत्र हेमराज शाक्य के सिर में धंस गई और वह मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र दातागंज ले गई लेकिन हालत गंभीर होने पर अस्पताल भेज दिया।
वहां भी हालत सही न होने पर बरेली रेफर किया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान बरेली में श्रीराम की मौत हो गई। पुलिस के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी दातागंज भी घटना की जांच में जुटे हैं। दूसरे पक्ष के सत्यपाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
